चांदीनगर (बागपत)। लहचौड़ा गांव से पिछले 13 दिन से युवक लापता है। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने उसको बरामद नहीं किया। ग्रामीणों का दावा है कि इसके गम में उसके पिता की मौत हो गई।
लहचौड़ा गांव निवासी गिल्लू (45) का 15 वर्षीय पुत्र अंकित पिछले तेरह दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया । इसकी पुलिस से शिकायत की गई। इस मामले में पुलिस ने दिलचस्पी नहीं ली। गिल्लू खुद ही अपने बेटी को तलाश करता रहा था। बेटा का सुराग न मिलने पर गिल्लू हताश हो गया । इससे उसकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो गई । शनिवार की रात में गिल्लू की गम में मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया । उधर, चांदीनगर पुलिस का कहना है कि लापता लड़के की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
रहस्यमय ढंग से युवती की मौत
चांदीनगर (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती की शनिवार की रात में रहस्यमय ढंग से मौत हो गई। परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। उधर, थाना पुलिस नेकहा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। न ही किसी ने इस तरह की शिकायत की है।