बागपत। मवी कलां गांव से 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। लड़की और आरोपी युवक अलग-अलग समुदाय के हैं। इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। परिजनों ने कोतवाली में पहुंचकर लड़की की बरामदगी की मांग की।
पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया उसकी बेटी सोमवार को घर में कार्य कर रही थी। परिवार के अन्य लोग काम से खेत में गए थे। इसी दौरान गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण करके ले गया। घर आने पर इसका पता चला। बेटी को तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आरोपी युवक के परिजनों से बातचीत की, लेकिन उन लोगों ने कोई जवाब नहीं दिया। इससे उनका पूरा परिवार परेशान है। पीड़ितों ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस से अपनी बेटी की बरामदगी और आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाली पुलिस ने कहा लड़की को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर गांव में कोई तनाव नहीं है।