फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले दो युवक जीआरपी ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन में शनिवार की सुबह सीट पर बैठने को लेकर दो युवक गुटों मेें झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी को देख युवक भाग निकले, लेकिन जीआरपी ने दो युवकों को दबोचा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 74021 जैसे ही बड़का से रवाना हुई, उसमें बैठे युवकों मेें सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी शुरू हो गयी। युवकों ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौच करते कर मारपीट शुरू हो गई। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। यात्रियों ने जीआरपी व रेलवे पुलिस को घटना की सूचना दी। जैसे ही ट्रेन बड़ौत रेलवे स्टेशन पर रुकी तो सूचना पर पहुंची जीआरपी ने भाग रहे युवकों में से दो युवकों को दबोचा। इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी राजीव रंजन श्रीवास्तव का कहना था कि ट्रेन में मारपीट की सूचना पर पुलिस को भेजा गया था, दो युवकों में दीपक व कल्लू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें