बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में महिला को तीन-चार लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। तमंचा कनपटी पर रखकर हत्या करने की धमकी दी। महिला का पति मर्डर के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। महिला ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी संतोष ने एएसपी को बताया कि दिल्ली के हरि नगर में छह माह पहले एक युवक की हत्या हुई । इसमें उसके पति नरेंद्र को पुलिस ने आरोपी बनाया । अब उसका पति दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। वह कस्बे में ही रहती है। शुक्रवार की रात में कस्बे का एक आपराधिक किस्त का व्यक्ति अपने तीन साथियों के साथ उसके घर में आया। उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की। कनपटी पर तमंचा रखकर मारने की धमकी दी। आरोपी जबरन उसके घर में रहना चाहते हैं। शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। उसने एएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एएसपी रण विजय सिंह ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।