खरड़। नौ दिन पहले लापता हुए युवक का शनिवार को शव मिला। मृतक के परिजनों ने डीएसपी दीप कमल से मुलाकात कर गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है।
सुरिंदर सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी गांव बमनाड़ा ने बताया कि उसका भाई गुरप्रीत सिंह 20 जून को अचानक गांव से कहीं चला गया था। बाद में उन्हें पता लगा कि गांव के ही परमिंदर सिंह ने अपने कुछ साथियों समेत उसे किडनैप कर लिया है। सुरिंदर से बताया कि पुलिस ने इस मामले में धारा 364 के तहत मामला दर्ज किया था। शनिवार को उसके भाई का शव पटियाला-नाभा रोड पर स्थित नहर के पुल के नीचे से मिला। उन्होंने डीएसपी से मांग की कि उसके भाई को किडनैप करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए। डीएसपी ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच करने के बाद जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। इस अवसर पर अमरीक सिंह हैप्पी, भाग सिंह, दर्शन सिंह, काला सिंह तथा बेअंत सिंह उपस्थित थे।