फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरुरपुर कलां के युवक को हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरुरपुर कलां गांव के युवक को कई दिनों से मोबाइल पर अज्ञात युवक जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसके घर पर भी धमकी भरा पत्र फेंक दिया। जिससे परिवार भयभीत है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सरुरपुर कलां गांव निवासी सचिन कुमार पुत्र कृष्णपाल ने बताया कि कई दिनों से उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात युवक फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह न तो अपना नाम बताता है और न ही धमकी देने की वजह। दो दिन पहले उसके घर पर धमकी भरा पत्र भी फेंक दिया। जिसमें लिखा है कि बहुत जल्दी ही तुम्हारी हत्या कर देंगे। धमकी मिलने के बाद परिवार भयभीत है। वह घर से भी नहीं निकल पा रहा है। उसने जिस मोबाइल नंबर से धमकी मिल रही है, उसे पुलिस को दे दिया है। उसने अज्ञात के खिलाफ धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार रोरिया ने बताया कि मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। उसकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। जल्दी ही आरोपी का पता लगाकर उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें