फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में युवक को गोली मारने की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में धर्म बदलकर हिंदू रिवाज से प्रेमी के साथ शादी रचाने वाले युवती के पिता ने कोतवाली में ही युवक को गांव में घुसते ही गोली से उड़ाने की धमकी दी। आरोप लगाया कि युवक उसकी छोटी बेटी के अपहरण की भी धमकी दे रहा है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने अपने पड़ोसी युवक से एक साल पहले धर्म बदलकर हिंदू रिवाज ने गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी की। बाद में दोनों हाईकोर्ट में शादी पंजीकृत कराई । पिता ने युवती को नाबालिग बताया । हाईकोर्ट ने युवती का मेडिकल कराकर उसकी उम्र की जांच कराई तो वह बालिग निकली। हाईकोर्ट ने दोनों को एक साथ रहने की अनुमति दे दी और बागपत पुलिस को दोनों को सुरक्षा प्रदान करने के आदेश दिए।
वहीं युवती की मां ने कुछ दिन पहले एसपी को प्रार्थना पत्र देकर युवक के परिजनों पर उसकी छोटी बेटी के अपहरण की धमकी देने का आरोप लगाया । शुक्रवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया। युवती के पिता ने कोतवाली में पुलिस के सामने ही युवक को गांव में घुसने पर गोली से उड़ाने की धमकी दे दी। पिता ने आरोप लगाया कि युवक के परिजन उसकी छोटी बेटी का भी अपहरण करने की धमकी दे रहे हैं। उसने कहा कि दोनों गांव में नहीं आने चाहिए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव पूर्ण स्थिति बनी है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार रोरिया ने नव दंपती को छह माह तक गांव में नहीं आने के लिए कहा है। दूसरी तरफ युवती के पिता को भी समझा कर घर भेजा। दोनों पक्षों को समझाया। आपसी सहमति से मामला निपटारे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें