अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली थाना क्षेत्र के डौला गांव में दो समुदाय के लोगों के बीच हुई कहासुनी के बाद लाठी डंडे चल गए। दोनों ओर से छह लोग घायल हो गए । मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव बन गया।
डोला गांव में दो समुदाय के युवकों के बीच गाली गलौज के बाद झगड़ा हो गया। दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। दोनों ओर से एक दूसरे पर लाठी डंडे चल गए। पथराव भी किया गया। दोनों पक्षों के छह व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों को शांत कराया। दोनों पक्षों ने हंगामा किया गया। सीओ बागपत ओमपाल सिंह डोला पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। घायल सरफराज का पिलाना सीएचसी पर उपचार कराया गया है। इस वारदात के बाद अधिकारियों ने गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। इसके बाद गांव में तनाव हो गया है।