फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर जिंदगी की जंग हार गया घायल तारूण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सोनीपत-बागपत मार्ग पर परशुराम मूर्ति के पास मंगलवार की रात दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल निवाड़ा गांव का तारूण बृहस्पतिवार की रात में जिंदगी से जंग हार गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में मृतक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। दूसरी तरफ परिजन पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात में सोनीपत-बागपत मार्ग पर परशुराम मूर्ति के पास निवाड़ा गांव निवासी तारूण उर्फ गांधी पुत्र अख्तर और सिसाना गांव निवासी राकेश पुत्र सुशील पक्ष में सड़क से कार हटाने को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडों और सरिया चले। इसमें एक पक्ष का तारूण और उसका बेटा आरिफ, दूसरे पक्ष का सोनू पुत्र राकेश घायल हो गए । पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया । गंभीर हालत में तारूण को मेरठ में गढ़ रोड स्थित समर नर्सिंग होम में इलाज चला। बृहस्पतिवार की रात में तारूण ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की शाम चार बजे मृतक का शव गांव में पहुंचे। परिवार में कोहराम मच गया। घर में लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस कारण अधिकारियों ने गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें