बड़ौत (बागपत)। बुधवार को रात में करीब नौ बजे दो तीन युवक कोताना रोड स्थित पंचमुखी मंदिर के पास एलजी शोरूम में पहुंचे और शोरूम मालिक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल व्यापारी ने कहा हमलावर शोरूम से करीब 106000 रुपये की नगदी और दो मोबाइल भी लूटकर ले गए। वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया है। इस वारदात के बाद व्यापारियों में गुस्सा है।
घायल विपिन पुत्र नरेंद्र बड़ौत रहने वाला है। उनका पंचमुखी मंदिर कोटा रोड पर एलजी शोरूम है। बुधवार को रात के समय करीब मौ बजे विपिन शोरूम बंद करने ही रहे थे, तभी दो शोरूम में युवक आए और शोरूम पर बैठे विपिन पर हमला बोल दिया। इससे विपिन घायल हो गए। घायल कारोबारी का आरोप है कि हमलावर करीब 106000 की नगदी और दो मोबाइल भी लूटकर भाग निकले। व्यापारी को घायलकर लूटपाट करने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देखकर हमलावर भाग निकले। पुलिस ने हमले के आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। सूत्रों के अनुसार घायल व्यापारी ने तीन में दो हमलावरों के नाम बताए हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही व्यापारी के परिजन और अन्य व्यापारी सीएचसी में पहुंचे। व्यापारी के साथ मारपीट और लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे।