फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केतीपुरा में अवैध पशु कटान की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले में पशु कटान की सूचना पर सोमवार की रात में पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। दो जगह घर के बाहर बंधे 15-16 कटरों को पुलिस ने बंधन मुक्त कराया। पुलिस कटरों के मालिकों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार रोरिया को सोमवार की रात में सूचना मिली की कि पुराना कस्बा स्थित केतीपुरा मोहल्ले में अवैध रूप से पशुओं का कटान किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ मोहल्ले में छापेमारी की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। दो घरों के बाहर बंधे 15-16 कटरों को पुलिस ने खोल कर भगा दिया। लोगों से कटरों के बारे में जानकारी ली, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। पुलिस लौट गई। कटरे किस ने बांधे, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। कोतवाल ने बताया कि रात्रि में अवैध पशु कटान की सूचना मिली थी, लेकिन छापेमारी में कुछ नहीं मिला। किसी भी कीमत पर अवैध पशु कटान नहीं होने दिया जाएगा। कटरों के मालिकों का पता लगाया जा रहा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें