फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबला में पति-पत्नी का विवाद सुझालने बैठी पंचायत में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

पाबला गांव में पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए बैठी पंचायत में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। लड़के पक्ष का आरोप है कि महिला के फुफेरे भाई ने जान से मारने की नीयत से उन पर पिस्टल से फायर किया। इसमें वे बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
पाबला गांव निवासी प्रवीण व संदीप पुत्र कंवर पाल की शादी कमला गांव निवासी दो सगी बहनों से हुई । प्रवीण ने बताया कि परिजनों ने वर्ष 2003 में 11 साल की उम्र में उसका विवाह कर दिया था। शादी के आठ साल बाद बालिग होने पर उसकी पत्नी वीरेश देवी ससुराल आई । तभी से दोनों के बीच मन मुटाव चल रहा है। पति-पत्नी का विवाद सुलझाने के लिए कई बार पंचायत भी हो चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। रविवार को पाबला गांव में प्रवीण के घर पर दोनों पक्षों के बीच पति-पत्नी का विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बैठी। पंचायत में दोनों के रिश्तेदार, परिचित व कुछ ग्रामीण भी मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और मारपीट हुई।
विज्ञापन

प्रवीण का आरोप है कि उसकी पत्नी के फुफेरे भाई ने जान से मारने की नीयत से उस पर पिस्टल से फायर भी किया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। गोली चलते ही पंचायत में भगदड़ मच गई। लोगों ने इधर उधर छिपकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार रोरिया ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद सुलझाने के लिए पंचायत चल रही थी। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। फायरिंग की बात अभी स्पष्ट नहीं है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गहराई से जांच की जा रही है।

सूप में भी पंचायत में चली थी गोलियां
बागपत। पंचायत में गोली चलने का यह पहला मामला नहीं है। रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने बैठी पंचायत में महिला पक्ष ने फायरिंग कर दी थी। जिसमें गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई और कई घायल हुए है। पुलिस की लापरवाही सामने आई थी।
विज्ञापन


.....तो हो सकती है बड़ी घटना
बागपत। पाबला गांव में पंचायत में हुई घटना में यदि पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो बड़ी घटना हो सकती है। दोनों पक्षों मेें तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें