फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर तीन साल तक महिला का यौन शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। वह गर्भवती हो गई है। जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी युवक व उसके परिजनों से उसकी पिटाई कर जान से मारने की कोशिश की। परिजनों ने उसे किसी तरह बचाया। पीड़िता ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। पड़ोसी युवक शादी का झांसा देकर तीन साल से उसका यौन शोषण कर रहा है। अब वह पांच माह की गर्भवती है। उसने आरोपी युवक पर शादी करने का दबाव बनाया और गर्भ में पल रहे बच्चे के बारे में बताया तो आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। आरोपी के पिता ने भी बेटे से शादी कराने का भरोसा दिलाया था, लेकिन पिता भी अब बेटे से शादी नहीं कराना चाहता है। उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ घर में घुसकर मारपीट की। उसकी चोटी पकड़ कर घर से बाहर गली तक घसीटा। उसका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने उसे किसी तरह बचाया। पीड़िता ने बिनौली पुलिस को शिकायत की, लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। एएसपी रण विजय सिंह ने आश्वासन दिया कि जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें