फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से भिड़ गए कार सवार, हंगामे के बीच तीन हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के राष्ट वंदना चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही यातायात पुलिस से कार सवार युवक भिड़ गए। पुलिस के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोपी कार में सवार होकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीन युवकों को दबोच लिया। टीएसआई ने कहा एक युवक ने उसके पिस्टल पर भी दो बार हाथ डालने की कोशिश की। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

टीएसआई लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बुधवार की रात में करीब दस बजे राष्ट्रवंदना चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। यातायात पुलिस ने एक बाइक सवार को रोककर पूछताछ की। इस बीच कार सवार युवक आए और पुलिस के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो युवक गोली गलौज कर दिल्ली की तरफ भागने लगे। पुलिस ने गाड़ी से पीछा कर युवकों को दबोच लिया। चौराहे पर कार से उतारकर युवकों को कोतवाली ले जाने के दौरान हंगामा हुआ। काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही। टीएसआई ने कहा एक युवक ने उसके पिस्टल पर भी हाथ डालने की कोशिश की। यातायात पुलिस ने तीन युवकों को दबोचकर कोतवाली पुलिस को दे दिया। पुलिस ने देर रात तक तीनों युवकों से पूछताछ की। पुलिस ने अभी किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया है। एएसपी रण विजय सिंह ने कहा युवकों से जानकारी ली जा रही है। उनके एड्रेस का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें