फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक को जान से मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नवीन मंडी गेट पर बाइक से अपने गांव जा रहे पूर्व सैनिक को पांच युवकों ने धारदार हथियारों व लाठी डंडों से मारपीट कर अधमरा कर दिया। शोर मचाए जाने पर लोग दौडे़ तो हमलावर भाग निकले। घायल को गंभीर हालत मेें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने अज्ञात के हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रमोद पुत्र चंदर वाजिदपुर गांव का रहने वाला है और पूर्व सैनिक है। हाल मेें वह फतेपहुर पुट्ठी स्थित सिंडिकेट बैंक की शाखा में गनमैन के रूप में कार्यरत है। सोमवार शाम वह बैंक से ड्यूटी खत्म कर बाइक से गांव जा रहा था। जब वह नवीन मंडी के गेट के पास पहुंचा तो वहां पांच युवक पहले से खडे़ थे। उन्होंने उसे जबरन रोक लिया और उसकी तमंचों की बटों, धारदार हथियारों से वार कर अधमरा कर दिया। चीख सुनकर आसपास के लोग उधर दौडे़ तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कोतवाली लेकर आई, जहां से उसी सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसने कोतवाली में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित का कहना है कि उसका किसी से विवाद नहीं है और न ही झगड़ा हुआ है। किसी बात को लेकर उसको जान से मारने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें