फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से बात करता मिला तो उसके बेटे ने बेगराज को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से बात करता मिला तो उसके बेटे ने बेगराज को मार डाला
विज्ञापन

बागपत। काठा गांव में बुधवार रात मेहरमपुर के बेगराज की हत्या महिला से अनैतिक संबंधों के कारण की गई थी। पुलिस ने इस महिला के बेटे को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि खेकड़ा थाना क्षेत्र के मेहरमपुर गांव निवासी बेगराज (50) पुत्र प्रेमराज की काठा गांव में बुधवार की रात पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई देशराज ने मनीष पुत्र स्व. श्रीपाल कश्यप और पांच-छह अज्ञात के खिलाफ धारा 302 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि बेगराज दिल्ली में लाल किले पर माली का काम करता था। बुधवार शाम सवा छह बजे के लगभग बेगराज दिल्ली से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन से खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर उतरा था। उसके साथ भांजा सौरभ पुत्र हरिओम निवासी टिटोड़ा थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर भी था। रेलवे स्टेशन पर बेगराज के पास काठा गांव की महिला का फोन आया। बेगराज ने भांजे को घर भेज दिया और वह महिला से मिलने के लिए चला गया। महिला खेकड़ा में एक फैक्टरी में नौकरी करती है। स्टेशन के पास ही उसे महिला मिली। दोनों काठा चले गए। दोनों का कई साल से परिचय था। बुधवार रात महिला के बेटे मनीष ने दोनों को एक साथ बैठकर बातें करते देख लिया। इससे क्षुब्ध होकर ही उसने डंडे से पीटकर बेगराज की हत्या कर दी और शव को बाहर गली में फेंककर चोर-चोर का शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया। घटना के बाद से महिला फरार हैै। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसके पकड़े जाने के बाद ही घटना में कौन-कौन शामिल रहा है, उसका पता चल सकेगा। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

--------------
महिला से मोबाइल पर हर रोज होती थी बात
बागपत। पुलिस ने बताया कि बेगराज के काठा गांव की महिला से मोबाइल पर हर रोज 20 से 30 मिनट बात होती थी। घटना के दिन भी दोनों के बीच मोबाइल पर काफी देर तक बात हुई। सर्विलांस के जरिए मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाने के बाद इसका खुलासा हुआ।
---------------
सिर में चोट लगने से हुई थी बेगराज की मौत
बागपत। पुलिस ने बताया कि बेगराज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु का कारण दर्शाया गया है। उसके हाथ व गर्दन के पास दो जगह हड्डियां टूटी हुई थी। सिर में पीछे से तरफ चोट का गहरा निशान था।
विज्ञापन

---------------
परिजनों ने नकारी पुलिस की थ्योरी
बागपत। मेहरमपुर गांव के काफी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और सीओ सिटी ओमपाल सिंह व कोतवाली शिव प्रकाश सिंह का घेराव किया। उन्होंने पुलिस पर बेगराज हत्याकांड का सही खुलासा नहीं करने का आरोप लगाया। मृतक के भाई इंद्र धामा ने बताया कि आरोपी मनीष को उसके भाई ने डेढ़ लाख रुपये उधार दे रखे थे। वह रुपये नहीं लौटा रहा था। बुधवार को उसने रुपये लौटाने के बहाने बेगराज को अपने घर बुलाया और परिवार के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। बेगराज के किसी महिला से किसी तरह के संबंध नहीं थे। आरोपी झूठी कहानी बताकर पुलिस को गुमराह कर रहा है। इस घटना में कई लोग शामिल हैं। उन्होंने मांग की कि आरोपी की मां को गिरफ्तार किया जाए। वही सही खुलासा करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि हत्या से पहले बेगराज की जेब में 21 हजार रुपये थे, लेकिन हत्या के बाद उसके कपड़ों से दो हजार दस रुपये मिले। आरोपियों ने उससे रुपये भी लूटे हैं। सीओ ने आश्वासन दिया कि पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक फरार है। जितने भी लोग हत्या में शामिल रहे हैं, उनकी पहचान कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान देशराज सिंह, विनोद कुमार, मदन सिंह, कृष्णपाल, धर्मपाल प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें