युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप
धामपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मोहल्ले के एक व्यक्ति पर पुत्री के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में नामजद रिपोर्ट कायम कराई है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला का कहना है कि वह और उसकी पुत्री दोनों घर पर थे। बुधवार रात जब उसकी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।