फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहड़ी में दो समुदाय के बीच संघर्ष, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

जौहड़ी गांव में बारात चढ़त के दौरान रुपये उठा रहे बच्चे को धक्का देने पर बखेड़ा खड़ा हो गया। दूसरे समुदाय के लोगों ने बारातियों पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इसमें दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग निकले। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मेरठ-बड़ौत मार्ग जाम कर दिया। पुलिस से लोगों की नोकझोंक हुई। एक घंटे बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम खुलवाया। अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। दुल्हन पक्ष के लोग बारात को विदा करने में लगे है।
जौहड़ी गांव में शनिवार को हरबीर कश्यप की बेटी की शादी थी। रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव से बारात आई हुई थी। दोपहर को बारात चढ़ रही थी। बाराती डीजे पर नाच रहे थे और रुपये उड़ा रहे थे। दूसरे समुदाय का 10 वर्षीय बच्चा बारातियों द्वारा उड़ाए जा रहे रुपये को उठाने लगा। बारातियों ने बच्चे को धक्का दे दिया। इसको लेकर चढ़त में बखेड़ा खड़ा हो गया। दूसरे समुदाय के लोगों ने लाठी डंडों से बारातियों पर हमला बोल दिया। बारात में भगदड़ मच गई। सूप निवासी राहुल पुत्र राजीव गंभीर घायल हो गया। दूल्हे ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। बचाव में आए दुल्हन के चचेरे भाई राहुल पुत्र कालू को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सांप्रदायिक झगड़े की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंचा। हमलावर पुलिस को देखकर घरों में घुस गए और अंदर से दरवाजे बंद कर लिए। पुलिस ने घायल दोनों युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस एक भी हमलावरों को घरों से नहीं निकाल सकी। इसको लेकर दुल्हन व दूल्हा पक्ष के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने मेरठ-बड़ौत मार्ग जाम कर दिया। युवकों ने वाहनों में आग लगाने की धमकी दी। पुलिस ने आगजनी की धमकी देने वाले युवक को पकड़ लिया, लेकिन युवक पुलिस के चंगुल से छूटकर भाग निकला। लोगों की पुलिस से नोकझोंक हुई। एक घंटे के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम लगा रहे ग्रामीणों को खदेड़ा। इसके बाद जाम खुल सका। देर शाम तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। दुल्हन पक्ष के लोग बारात को विदा करने में लगे है। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि बारात में रुपये उठाने को लेकर विवाद हुआ है। हमलावरों की पहचान कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जाम में फंसे यात्रियों को हुई परेशानी
बिनौली। जौहड़ी गांव में यात्री एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। भीष गर्मी में महिलाएं व बच्चे बिलबला उठे। हंगामे को देखकर चालक वाहनों को वापस मोड़कर ले गए। पुलिस ने रूट डायवर्ट का दूसरे रास्तों से वाहनों को निकाला। जाम के कारण लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही से लगा जाम
बिनौली। जौहड़ी गांव में पुलिस की लापरवाही से जाम लगा। पुलिस यदि दूसरे समुदाय के एक भी हमलावर को पकड़ लेती तो ग्रामीण शांत हो जाते। पुलिस एक भी घर का दरवाजा तक नहीं खुलवा पाई। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें