फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीदाबाद में जुगाड़ चालक और युवक के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ-बागपत मार्ग पर हमीदाबाद गांव में जुगाड़ नहीं रोकने के विवाद में चालक और युवक में मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हमीदाबाद गांव निवासी श्रवण जुगाड़ चालक है। बुधवार देर शाम जुगाड़ लेकर बागपत से अग्रवाल मंडी टटीरी जा रहा था। मेरठ-बागपत हाईवे पर मोनिका सिनेमा हाल के पास महेशपुर चोपड़ा गांव निवासी सलमान ने बैठने के लिए जुगाड़ को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने जुगाड़ नहीं रोका। इससे क्षुब्ध होकर युवक दूसरे वाहन में सवार होकर हमीदाबाद पहुंचा और जुगाड़ को जबरन रुकवाते हुए चालक के साथ मारपीट की। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने सलमान की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें