फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मालिक व उसके बेटे समेत 6 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। तहसील में पास एक होटल में ग्राहकों के आगे रखे पानी का गिलास उठाकर एक युवक द्वारा पीने से क्षुब्ध ग्राहकों की होटल मालिक से कहासुनी हो गई थी। इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और एक पक्ष के होटल मालिक व उसके बेटे समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील गेट के पास होटल में अमित राठी सूजती, आजाद शबगा और 12 वर्षीय बच्चा अर्जुन राठी खाना खा रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने उनके आगे रखे गिलास को उठाकर पानी पी लिया था। इस पर उनकी होटल मालिक से कहासुनी हो गई थी। देखते-देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई थी और दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर जाम लग गया था। पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। इसमें एक पक्ष के अमित राठी, आजाद व 12 वर्ष का बच्चा अर्जुन घायल हुए थे जबकि दूसरे पक्ष के होटल मालिक प्रमोद व उसका बेटा आशु घायल हुए थे। जिन्हें पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया था। एक पक्ष की ओर से अमित राठी ने होटल मालिक प्रमोद व उसके बेटे आशु व पांच-छह अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जबकि होटल मालिक की ओर से अवधेश ने अमित राठी व आजाद को नामजद कराकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने होटल मालिक प्रमोद व उसके बेटे आशीष व चार अन्य को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें