फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से लूटी कार सूरजपुर महनवा में खड़ी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सूरजपुर महनवा गांव में मंदिर के पास पुलिस को लावारिस हालत में कार खड़ी मिली। यह कार गाजियाबाद से लूटी गई थी। कार चालक ने चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव निवासी जुल्फिकार अली ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर के शमीम की कार चलाता है। शुक्रवार की रात में साढ़े बारह बजे के लगभग नोएडा से दुहाई के लिए कार को ऑन लाइन बुक किया। गाड़ी में तीन लोग सवार हुए। नोएडा से दादरी के लिए चल दिए। तीन किलोमीटर चलने के बाद कार में सवार लोगों ने चालक को गन प्वाइंट पर ले लिया। दुहाई से पहले कच्चे रास्ते से सुल्तानपुर से चार-पांच किलोमीटर आगे लेकर उसके साथ मारपीट की और कार लूटकर भाग निकले। बदमाश उससे दो मोबाइल, 3500 रुपये की नगदी भी लूटकर ले गए। यह कार सूरजपुर महनवा गांव में मंदिर के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। चौकी प्रभारी शिव शंकर फोर्स के साथ रात्रि में गश्त कर रहे थे। लावारिस कार खड़ी देखी। कार से मिले मोबाइल के जरिये कार मालिक तक पहुंचे। शनिवार को कार मालिक लूट का शिकार चालक को लेकर चौकी पहुंचे। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि गाजियाबाद जनपद से कार लूटी गई है। वहीं पर मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें