फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल में कहासुनी के बाद मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम रटौल में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों ने खेकड़ा कोतवाली में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम रटौल निवासी ग्रामीण राशिद और उसका दोस्त घायल अवस्था में रविवार को खेकड़ा कोतवाली में पहुंचे। वहां उन्होंने दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह दोनों ग्राम रटौल स्थित एक कारखाने में काम करते है। कारखाने के कर्मचारियों के साथ उनकी आपसी कहासुनी हो गयी। इसको लेकर कारखाने के छह लोगों ने लाठी डंडो, चाकू से हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। इससे वह दहशत में हैं। पीड़ितों ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। पुलिस ने घायलों का खेकड़ा सीएचसी में इलाज कराया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें