फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों ने आर्य एकेडमी में आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छपरौली रोड पर स्थित आर्य एकेडमी ऑफ एजूकेशन मेें मंगलवार की तड़के असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। सूचना पर एकेडमी के संरक्षक और काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एकेडमी पर रखा लाखों का सामान व शैक्षिक रिकार्ड जल गया।
विज्ञापन

छपरौली रोड पर आर्य एकेडमी ऑफ एजूकेशन नामक शैक्षिक संस्थान है। मंगलवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने एकेडमी का शटर खोलकर उसमें आग लगा दी। आग ने जैसे ही भीषण रूप धारण किया, वैसे ही आसपास रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गयी। लोगों ने इसकी सूचना दमखम विभाग व संरक्षक मास्टर रामबीर आर्य पुत्र इकबाल को दी, लेकिन दमखम विभाग मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एकेडमी पर रखा शैक्षिक रिकार्ड, फर्नीचर व अन्य कीमती सामान जल गया। एकेडमी के संरक्षक मास्टर रामबीर आर्य ने कोतवाली में तहरीर दी। एकेडमी के संरक्षक मास्टर रामबीर आर्य ने करीबन 1.50 लाख का नुकसान बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें