बागपत। फैजपुर निनाना गांव के संदीप उर्फ पट्टू हत्याकांड में पुलिस के शक की सुई दोस्तों पर ही घूम रही है। प्रेम प्रसंग के बिंदू पर जांच चल रही है। पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। मोबाइल हत्या का राज खोलेगा।
फैजपुर निनाना गांव में 23 जून की रात संदीप उर्फ पट्टू की हत्या की। इस मामले में मां सत्यवीरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल से हत्यारोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस के शक की सुई मृतक के दोस्तों ही तरफ ही घूम रही है। आशंका जताई जा रही है प्रेम प्रसंग के चलते संदीप की हत्या की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक युवक की पास के गांव की कई महिलाओं से जान पहचान थी। उसका एक दोस्त भी घटना के पांच दिन पहले भूमिगत हो गया था। पुलिस दोस्त की तलाश कर रही है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर भी पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि हत्याकांड में कई सुराग हाथ लगे है। प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका है।