कोतवाली क्षेत्र के असना नहर पुलिया मार्ग पर मंगलवार की शाम 7 बजे दो बाइक सवार आमने सामने भिड़ गए। जिसमें दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां एक घायल की गंभीर हालात देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के सोमरीडीह गांव निवासी मनोज राम (35) किसी काम से मोटरसाइकिल से सिपाह गया था। जहां से मंगलवार की देर शाम वापस गांव लौट रहा था। अभी वह असना नहर पुलिया मार्ग के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे जामडीह निवासी फुरकान की बाइक से भिड़त हो गई। जिसमें मनोज राम सहित दूसरे बाइक पर सवार फुरकान और उसकी बहन सोनी घायल हो गई।