फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी को न्यायालय में पेश किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अंकित पुत्र आजाद को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि मासूम बच्ची बुधवार को अपने परिवार के साथ खेत में गई थी। नलकूप पर अंकित ने बच्ची से रेप किया था।
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा लापता
बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी बागपत में अपने भाभी के घर आई हुई थी। वह कक्षा 12 की छात्रा है। बृहस्पतिवार की सुबह मेरठ में पेपर देने के लिए गई , लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस संबंध में भाभी ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

ससुरालियों पर लूटपाट का आरोप
बागपत। बड़ौत निवासी शाहजहां पुत्री यामीन ने एसपी को ज्ञापन देकर बताया कि उसके भाई जाहिद की शादी चार साल पहले जिवानी करीमपुर निवासी मोहसिना के साथ हुई । 16 मई को भाई के ससुराल वाले मारपीट कर घर में रखे कीमती जेवरात, पांच हजार रुपये की नगदी भी उठा कर ले गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बड़ौत कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
चांदीनगर। थाना पुलिस ने कोमल पत्नी संजय धामा निवासी पावला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 पव्वे देसी शराब हरियाणा मार्का के बरामद किए हैं। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कराया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें