फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को भगा ले गया ममेरा भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

गाजियाबाद जनपद के एक गांव से मामा का लड़का अपने फुफेरे भाई की पत्नी को भगाकर बागपत ले आया। महिला के पति ने बागपत पहुंचकर दोनों की जमकर पिटाई की। इस लेकर हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला समेत तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
गाजियाबाद जनपद के एक गांव निवासी युवक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। मेरठ निवासी उसके मामा के बेटे का उनके घर आता-जाता रहता है। इसी दौरान युवक का अपने फुफेरे भाई की पत्नी से प्रेम प्रसंग हो गया। पति को पता चला तो रिश्तेदारों को एकत्रित किया। दोनों ने माफी मांगी और कहा कि हम भाई-बहन के रिश्ते से रहेंगे, लेकिन वे नहीं माने। कुछ दिन बाद फिर से युवक घर आने लगा। रविवार को मामा का लड़का फुफेरे भाई की पत्नी को लेकर भाग निकला और बागपत में अपनी रिश्तेदारी में पहुंच गया। सोमवार को महिला का पति भी बागपत पहुंचा। उसने पत्नी की पिटाई कर दी। प्रेमी ने ऐसा करने से मना किया तो दोनों में मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर मोहल्ले में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला सहित तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। इस मामले में दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार गिरने से युवक घायल
बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के ढ़िकाना गांव में रविवार की रात में मकान के आंगन में सो रहे यूनुस पुत्र रफीक के ऊपर दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दबकर वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वह वेल्डिंग का काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें