फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलानगर में दो साल के बच्चे को अगवा करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मोहल्ला कमला नगर में घर के बाहर शुक्रवार को होली खेल रहे दो साल बच्चे को मोहल्ले के ही कुछ लोग अगवा कर ले जा रहे थे तो बच्चे की मां ने देख लिया। बच्चे की मां ने उनका विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर अश्लील हरकतें कीं। शोरशराबा सुनकरबच्चे के दादा के साथ भी मारपीट की । इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

कमला नगर निवासी अमित घर में नहीं था। उसकी पत्नी निशा और पिता धर्मपाल घर में थे और उनका दो साल का बच्चा विमान घर के बाहर खेल रहा था। तभी मोहल्ले के ही कुछ युवक आएं और बच्चे उठाकर लेकर चल दिए। जब बच्चा रोने लगा तो बच्चे के रोने की आवाज सुनकर निशा बच्चे के पीछे दौड़ी तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर अश्लील हरकतें कीं। इस दौरान बच्चा बदमाशों की पकड़ से छूट गया। शोर शराब सुनकर बच्चे के दादा धर्मपाल मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी बदमाशों ने मारपीट कर दी और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस दौरान मोहल्ले के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी । पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें