फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा में छेडख़ानी के मामले में पुलिस नहीं कर रही रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस सुरक्षा में महिला के साथ मारपीट व छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। जबकि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में महिला ने खेकड़ा सीओ को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की ।
विज्ञापन

छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की शादी बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई । शादी के कुछ दिन बाद दोनों में मन मुटाव हो गया । दोनों के तलाक का मामला न्यायालय बागपत में चल रहा है। रविवार महिला की ससुराल में चचेरी ननद की शादी थी। महिला पुलिस सुरक्षा में शादी में शामिल होने गई । इसी दौरान ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे धक्के देकर भगा दिया । महिला का आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद 3-4 युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। सुरक्षा में गए पुलिस कर्मी चुप बने रहे। बालैनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें वहां से निकाला । इस संबंध मेें महिला ने बालैनी थाने में तहरीर दी , लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर सोमवार को पीड़ित महिला सीओ खेकड़ा वंदना शर्मा से मिली और इस मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें