बागपत। धर्म परिवर्तन कर दूसरी महिला से शादी रचाने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार बड़ौत पालिकाध्यक्ष दुष्यंत उर्फ अमित राणा के साथ एसपी से मिला। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। एसपी जयप्रकाश ने कहा कि प्रकरण की जांच सीओ खेकड़ा को दी गई है।
खेकड़ा के एक सिपाही ने धर्म परिवर्तन कर दूसरा विवाह रचा लिया था। दोघट क्षेत्र के गांव की रहने वाली सिपाही की पत्नी ने प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, बड़ौत पालिकाध्यक्ष दुष्यंत तोमर के नेतृत्व में पीड़ित परिवार एसपी जय प्रकाश से मिला। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी गई। बड़ौत पालिकाध्यक्ष ने बताया कि एसपी ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है और प्रकरण की जांच सीओ खेकड़ा वंदना शर्मा को सौंपी गई है।