फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में तीन महिलाओं सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में तीन महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
बुधवार की रात में अर्जुन पुरम में विनीत पुत्र रणवीर को पांच-छह लोगों ने सरियों से हमलाकर अधमरा कर दिया। घायल विनीत कोतवाली में पहुंचे। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। उसने पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोताना गांव में पंपिंग सेट से पानी चलाने के विवाद में अनीसा पत्नी जुबेर को चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमलाकर अधमरा कर दिया। उसने कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे भी सीएचसी में भर्ती कराया । वहीं नगर के बड़का रोड पर शमशेर के मकान में घुसकर चार लोगों ने धारदार हथियारों से हमलाकर रूखसाना पत्नी शमशेर और उसकी बेटी शबनम को घायल कर दिया। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उन्होंने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। वहीं पट्टी मेहर मेें सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे अनुज पुत्र राम कुमार को दो युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसने कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें