हत्या के केस में समझौते का दबाव
बागपत। हलालपुर गांव के युवक रविंद्र की हत्या के मामले में परिजन बृहस्पतिवार को एसपी दफ्तर पहुंचे। उनका आरोप है कि जमानत पर आने के बाद भी आरोपी समझौते का दबाव बना रहे है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पीड़ितों नेे एसपी से शिकायत की है।
हलालपुर निवासी महिला पूनम ने बताया कि उसके पति रविंद्र की 20 अगस्त 2016 को गांव के ही चार लोगों ने हत्या कर दी थी। इनमें से एक आरोपी जेल में बंद है जबकि तीन आरोपी जमानत पर जेल से छूट गए हैं। वे उन पर केस में समझौते का दबाव बना रहे है। मना करने पर आरोपियों ने उनकी खेत में घुसने पर पाबंदी लगा दी है। इतना ही नहीं उनके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज करा दिया है। इससे पूरा परिवार परेशान है। उसने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर एसपी जय प्रकाश ने छपरौली थाना इंचार्ज को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।