फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! हम दोनों पति-पत्नी अपने गांव में ही रहेगें

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे युवक-युवती ने बताया कि उन दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते सात माह पूर्व हाईकोर्ट में शादी कर ली थी। दोनों एक ही समाज से ताल्लुक रखते है। उधर, युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। बाद में पुलिस ने युवती को बरामद कर कोर्ट में पेश किया था। युवती ने पति के पक्ष में बयान दिया था। जिस पर कोर्ट ने युवक युवती को एक साथ रहने के आदेश जारी कर दिए थे। युवती का आरोप है कि उसके पिता दोनों गांव में नहीं रहने धमकी दे रहे है। उसने सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवक का भी कहना है कि वह अपनी पत्नी को घर पर रखकर काम धंधा करना चाहता है। पुलिस दोनों को गांव में न रहने के लिए समझा रही है, लेकिन दोनों गांव में रहने की जिद पर अडिग है। पुलिस का कहना है कि दोनों परिवारों के लोगों को बुलाकर उनसे बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें