बड़ौत (बागपत)।
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने लौहड्डा में पीपल का पेड़ काटने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि लौहड्डा गांव में मस्जिद के बाहर खड़ा पीपल का पेड़ खड़ा हुआ था। यह पेड़ काफी वर्षों पुराना है। मस्जिद में निर्माण कराने के लिए गांव के ही एक विशेष समुदाय के लोगों ने रविवार को पीपल का पेड़ काट दिया। उन्होंने गांव के विशेष समुदाय के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इस मौके पर सतेंद्र दीक्षित, अमित तोमर, अंकित, दीपक शर्मा आदि रहे।