बागपत। काठा गांव के युवक लाला का कहना है कि पड़ोस का ही दूसरे समुदाय का युवक उससे रंजिश रखता है। आरोपी ने जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से प्रहार किया। उसने अपना हाथ आगे कर दिया। इससे उसकी अंगुली कट गई। आरोपी का इरादा पेट में चाकू घोंपने का था। उसका अस्पताल में इलाज हुआ। कोतवाली में घटना की शिकायत की।