बागपत। पति को छोड़कर महिला अपने प्रेमी के साथ आ गई। उसने अपने पति पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए जान का खतरा जताया। उसने एसपी से अपनी सुरक्षा की मांग की।
मुजफ्फरनगर गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करता था। उस पर गलत कार्य करने का दबाव बनाता था। अपने दोस्तों को उसके पास भेजता था। इसलिए उसने अपने पति को छोड़ दिया है। वह रमाला क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ रहना चाहते हैं। फिलहाल वह उसके साथ ही रह रही है। उसका पति उसको जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी कभी भी उसकी हत्या कर सकता है। उसने एसपी से अपनी सुरक्षा और आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने उसको मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
दूसरी शादी करने पर पहली
पत्नी को दी जा रही यातनाएं
छपरौली (बागपत)। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसका निकाह पांच साल पहले बोढ़ा गांव के युवक के साथ हुआ । उसके दो बेटी हैं। उसके पति ने अवैध रूप से दूसरी शादी कर ली है। आरोपी पति और ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। उसको भूसा-प्यासा रखते हैं। ताकि वह यहां से चली जाए। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को थाने में शिकायत की।