फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौली थाना इंचार्ज लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लगातार मिल रही शिकायत के बाद आखिरकार बिनौली थाना इंचार्ज चंद्रकांत पांडेय पर गाज गिर ही गई। एसपी ने उनको लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर क्राइम ब्रांच में स्वाट टीम के इंचार्ज अनुराग शर्मा को थाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

बिनौली थाने के इंचार्ज की लगातार अफसरों के पास शिकायत पहुंच रही थी। बिनौली समेत कई गांव के लोगों ने चोरी के केसों का खुलासा न करने और थाना प्रभारी पर अपराधियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की । उनकी शिकायत उच्चाधिकारियों के पास भी पहुंच गई । एसपी जय प्रकाश का कहना है कि एक केस में बिनौली थाना इंचार्ज चंद्रकांत पांडेय पर मिस कंडेक्ट हो गई । इसके अलावा भी कई ओर भी शिकायत आ रही है। इसे देखकर उनको लाइन हाजिर किया है। उनके स्थान पर स्वाट टीम के इंचार्ज अनुराग शर्मा को लगाया। जल्द ही स्वाट टीम के इंचार्ज नियुक्त होगा।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें