फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रेशर मालिक से 68 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)।
विज्ञापन

बिनौली मार्ग पर लुहारा गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने गन्ना क्रेशर मलिक से मारपीट कर 68 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए घंटों कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
कस्बा अमीनगर सराय निवासी प्रवीण गर्ग का लुहारा गांव के पास गन्ना क्रेशर है। वह बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक से घर से क्रेशर पर जा रहा था। जैसे ही क्रेशर के पास पहुंचा, तो पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश आए और उसे तमंचों से आतंकित कर रोक लिया। रुकने बदमाशों ने कनपटी पर तमंचे तान दिए और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट भी की। बदमाश प्रवीण से थैला लूटकर फरार हो गए, जिसमें 68 हजार की नकदी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। बदमाशों के जाने के बाद मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं आए। वारदात से लोगों में दहशत व्याप्त है। घटना की सिंघावली अहीर थाने पर शिकायत की गई है। उधर, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डकैती का खुलासा न होने से व्यापारियों में रोष
अमीनगर सराय। कस्बा के बाजार में बदमाशों ने सराफा के शोरूम से लाखों रुपये की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करना तो दूर उनका अभी तक सुराग भी नहीं लगा पाई। इससे व्यापारियों में पुलिस के प्रति काफी रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें