बागपत। मुजफ्फरनगर दंगे के समय पलायन करने वाले कस्बा छपरौली के एक परिवार पर हमला किया। उन्होंने कहा आरोपी मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। पीड़ितों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
कस्बा छपरौली निवासी याकूब ने बताया मुजफ्फरनगर के वर्ष 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगे के समय उसने परिवार के साथ कैराना में जाकर रहने लगा था। इसके बाद उनके मकान पर कस्बे का ही दूसरे समुदाय का एक व्यक्ति अपने पशुओं को बांधने लगा था। बाद में वह परिवार सहित वापस अपने घर आ गया था। तभी से ही आरोपी उनसे रंजिश रहता है। आरोपी उनके मकान पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहता है। तीन जुलाई को आरोपी ने घर में घुसकर हमला कर अभद्रता की। इससे पूरा परिवार परेशान है। उसने एसपी से अपने परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसमें इनाम, बिल्लू, साजिद, सगीर, महताब आदि रहे। एसपी ने छपरौली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।