फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बनाते तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

चमरावल रोड पर लूट के इरादे से खड़े तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और कार बरामद हुई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार को दोपहर साढ़े 12 बजे पुलिस चमरावल रोड पर गश्त कर रही थी। सड़क किनारे लाल रंग की अल्टो कार खड़ी थी। कार में तीन युवक बैठे शराब पी रहे थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, कार व 25 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई। पकड़े गए मनीष उर्फ मौजी पुत्र यशपाल, प्रशांत शर्मा पुत्र रामकिशोर शर्मा निवासी धनौरा सिल्वरनगर और योगेश कुमार मीना पुत्र जगदीश कुमार मीना निवासी गांव इसवाना थाना राजगढ़ जनपद पलवल राजस्थान के रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि तीनों युवक लूट की योजना बना रहे थे। आरोपी योगेश कुमार मीना पर राजस्थान के राजगढ़ थाने में मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें