बागपत। बड़ौत निवासी युवती का कहना है कि छेड़छाड़ के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने आईजी मेरठ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
बड़ौत निवासी युवती ने आईजी से शिकायत कर बताया कि 15 जनवरी को वह सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज कराने आई । जिला अस्पताल के पास बाइक पर दो युवक आए और उसे मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे वह भयभीत है। आरोपी उसके साथ अप्रिय घटना कर सकते हैं। आईजी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आईजी मेरठ ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय को मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।