बागपत। जिले के 116 कॉलेजों के 8457 छात्रों को छात्रवृत्ति और प्रतिपूर्ति शुल्क का लाभ मिलेगा। वहीं 9485 छात्र-छात्राओं के प्रमाणपत्रों की पुन: जांच की जाएगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने जिले में 116 कॉलेज हैं, इनमें 17942 छात्र-छात्राओं ने स्कॉलरशिप और फीस रिफंड के लिए आवेदन किया था। इसमें से 9485 विद्यार्थी ऐसे है जिनकी के आवेदनों में कमियां मिली हैं। जिस कारण शासन ने स्कॉलशिप को रोक दिया है। वहीं 8457 छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिनको आवेदन सही मिले हैं। जिसको स्कॉलरशिप और फीस रिफंड का लाभ मिलेगा। शासन से विद्यार्थियों के आवेदनों में त्रुटियों पकड़ी गई है, जिस कारण इन छात्रों की छात्रवृत्ति एवं प्रतिपूर्ति शुल्क को रोका गया है। ऐसे छात्रों के आवेदनों की दोबारा से जांच होगी। जो भी कमियां होगी उसको संबंधित विद्यार्थियों को बताया जाएगा। उस कमी को दूर कराकर छात्रवृत्ति का लाभ दिलाया जाएगा।
116 कॉलेजों के 17942 छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति एवं प्रतिपूर्ति शुल्क के लिए आवेदन किया। जिसमें 9485 छात्र-छात्राओं का डाटा संदेहास्पद पाया गया है। जिस कारण उन्हें छात्रवृत्ति को रोका गया है। वहीं 8457 छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। सस्पेक्ट डाटा की दोबारा से जांच होगी। इन छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ अभी मिलने की उम्मीद है।
विमल कुमार ढाका, जिला समाज कल्याण अधिकारी
संदिग्ध डाटा वाले छात्र
वर्ग संख्या
अल्पसंख्यक 1013
पिछड़ा वर्ग 4764
अनुसूचित जाति 2465
सामान्य 1236
अनुसूचित जनजाति 07
------------------
छात्रवृत्ति के लाभार्थी
वर्ग संख्या
अल्पसंख्यक 757
पिछड़ा वर्ग 4076
अनुसूचित जाति 2519
जनरल 1089
अनुसूचित जनजाति 16