बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में दीवार को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हुए है। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
गांव में नेपाल पुत्र हरीश चंद और कालू राम पुत्र दौलत के मकान बराबर बराबर हैं। दोनों मकानों के बीच स्थित दीवार को लेकर उनमें विवाद चल रहा है। इसे लेकर सोमवार को दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। इसमें नेपाल और कालू राम घायल हो गए। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और लड़ रहे लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।