फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी को बेटी के अपहरण की धमकी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले मेें आंगनबाड़ी को मोबाइल पर बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी मिली। इससे परिवार भयभीत है। पीड़ित ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि वह आंगनबाड़ी है। सोमवार को उसके पति के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। दूसरी तरफ से बोलने वाले युवक ने उसकी जेठ की बेटी का नाम लेकर कहा कि उससे बात कराओ। उसने बात कराने से मना कर दिया तो उसे धमकी दी कि वह तुम्हारी बेटी को भी जानता है। तुम्हारी बेटी कक्षा 12 में पढ़ती है। स्कूल जाते समय उसे रास्ते से उठाकर ले जाऊंगा। उसने महिला के साथ गाली गलौच की। महिला ने पति ने जब युवक से बात की तो उसने उन्हें भी गाली गलौच कर मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पीड़ित महिला एएसपी दफ्तर पहुंची। उसने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी युवक की लोकेश पहले बागपत और फिर ट्यौढ़ी गांव में मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें