फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा कारोबारी की मौत की गुत्थी उलझी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौली गांव के भट्ठा कारोबारी आनंद चौधरी की मौत की गुत्थी उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के परिजनों ने एएसपी से मुलाकात कर घटना के सही खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

नैथला गांव के जंगल में 23 सितंबर को भट्ठा कारोबारी आनंद चौधरी का शव पेड़ पर लटका मिला था। पुलिस को मृतक की जेब से तीन हिस्सों में सुसाइड नोट बरामद मिला था, जिस पर भट्ठे के पूर्व मुनीम विजयपाल पर 30 लाख रुपये बकाया होने का जिक्र था। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर पूर्व मुनीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसके बाद मौत की गुत्थी उलझ गई है। इस मामले में मृतक पक्ष के लोग एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव से मिले। उन्होंने आनंद चौधरी की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस सही जांच नहीं कर रही। उन्होंने एएसपी से मामले का सही खुलासा करने की मांग की। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस हत्या व आत्महत्या के बिंदुओं पर जांच कर रही है। यदि हत्या हुई है तो मामला धारा 302 में तरमीम किया जाएगा। देश खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र पाल लौहड्डा, सहन्सर पाल तोमर, सोदान सिंह, ओमवीर सिंह, डॉ. महक सिंह, यशवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें