अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। बुखार से वृद्ध की मौत पर परिजनों ने डाक्टरों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। मृतक का नाती भाजपा युवा मोर्चा का पदाधिकारी है।
इस बीच बड़ी संख्या में पुलिस बल अस्पताल बुला लिया गया। सीएमएस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और शव मच्र्युरी में रखवा दिया। बबेरू क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी जगमोहन साहू (80) पुत्र दुर्गा प्रसाद साहू को कई दिनों से बुखार था।
मंगलवार को दोपहर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के नाती और भाजपा युवा मोर्चा नगर मंत्री रामसुफल साहू समेत अन्य परिजनों ने गलत इंजेक्शन से मौत का आरोप लगाकर जिला अस्पताल में हंगामा किया। सीएमएस डा.किशोरी लाल ने शव का पोस्टमार्टम कराने और मौत की वजह स्पष्ट होने पर कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को शांत किया।
-मृतक का नाती भाजपा युवा मोर्चा का पदाधिकारी