फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा कारोबारी से 20 हजार व दो मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ठा कारोबारी से 20 हजार व दो मोबाइल लूटे
विज्ञापन


बागपत। अहेड़ा के पास ईंट भट्ठे पर दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर भट्ठा कारोबारी से हजारों की नगदी व दो मोबाइल लूट लिए और कारोबारी को कमरे में बंद कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। इससे पहले भी इसी भट्ठे पर दो बार लूट की वारदात हो चुकी है।
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी राकेश जैन पुत्र राजेंद्र कुमार जैन का चमरावल रोड स्थित अहेड़ा गांव के पास वर्धमान भट्ठा कंपनी के नाम से ईंट भट्ठा है। शुक्रवार अपराह्न तीन बजे राकेश जैन अंदर कमरे में लेटे थे। बाहर मुनीम बिजेंद्र व लेबर के पांच-छह लोग बैठे थे। राकेश ने बताया कि अहेड़ा की तरफ से दो बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाश आए। उन्होंने पहले मुनीम से ईंट का रेट पूछा और इसके बाद मुनीम को गन प्वाइंट पर लेकर अंदर कमरे में ले गए। बदमाशों ने यहां से 20 हजार रुपये की नगदी व दो मोबाइल लूट लिए और सभी को अंदर कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। बदमाश एक मोबाइल को भट्ठे के पास ही फेंक कर बागपत की तरफ फरार हो गए। शोर सुनकर भट्ठा मजदूर जमा हो गए। लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी जब काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि भट्ठा कारोबारी से 15 हजार रुपये की लूट हुई है। तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------
पहले भी दो बार हो चुकी है लूट
बागपत। भट्ठा मालिक राकेश जैन ने बताया कि इससे पहले भी भट्ठे पर दो बार लूट की घटनाएं हो चुकी है। 26 अक्तूबर 2017 को बाइक सवार दो बदमाश 70 हजार रुपये लूट ले गए थे। चार साल पहले भी हजारों की नगदी लूट ली गई थी। पुलिस आज तक भी इन घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई है। जिस कारण बदमाशों के हौंसले बुलंद हो गए है। भट्ठा कारोबारी दहशत में जी रहे है। पुलिस बदमाशों का नहीं पकड़ रही है। 100 नंबर पुलिस सूचना के एक घंटे बाद पहुंची जबकि इसके पहुंचने का समय 10 से 15 मिनट का है।
विज्ञापन

---------------
बेखौफ थे बदमाश
बागपत। बदमाश इतने बेखौफ थे, कि जब वे लूटपाट कर रहे थे तो भट्ठे पर 40-50 मजदूर मौजूद थे। बदमाश सभी को गाली दे रहे थे। कुछ मजदूर तो डर से चले गए। यदि मजदूर थोड़ा साहस दिखाते दो शायद बदमाश पकड़े जाते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें