फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने लूटपाट करने वाला गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सोमवार की रात्रि में लूटपाट के इरादे से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़े चार बदमाशों को जीआरपी ने घेराबंदी कर दबोचा। बदमाशों ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन विफल हो गए। पकड़े गए बदमाशों से जीआरपी ने लूटे गए छह मोबाइल, दो चाकू और 240 रुपये की नगदी बरामद की है। जीआरपी ने उन्हें कोर्ट मेें पेशकर जेल भेजा।
सोमवार की रात में जीआरपी थानाध्यक्ष किरण राज को फोन पर सूचना मिली की कि कुछ संदिग्ध युवक रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर लूटपाट के इरादे से खड़े हैं। इस पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और उन्हें दबोचा। उन्होंने बताया कि बदमाशों में सुयैब पुत्र नवाब अली, सागर पुत्र वीर सिंह, निशांत पुत्र सूरज मल और विशाल पुत्र कालू निवासी हिसावदा शामिल हैं। उनके पास से छह मोबाइल, दो चाकू, आधार कार्ड और 240 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई सुखपाल ने बताया कि बदमाशों ने रजनी कांत शर्मा पुत्र जयपाल निवासी बड़ौत, जो शामली में आरपीएफ में तैनात हैं, से दो दिन पहले शामली से बड़ौत आते वक्त कासिमपुर खेड़ी में एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड और 240 रुपये लूटे थे। इससे पहले उक्त बदमाशों ने 16 मई को लोनी में कलक्ट्रेट बागपत में तैनात कर्मचारी मांगेराम के बेटे से (जो आर्मी में है) मोबाइल लूटा था। इसके अलावा कई यात्रियों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। निशांत पहले भी छेड़खानी की घटना मेें जेल जा चुका है। सभी अपराधियों को न्यायालय मेें पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें