फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल राइडिंग है खतरा, आपकी सुरक्षा करेगा हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सड़कों पर ट्रिपल राइडिंग के नजारे आम हैं। बाइक सवार न तो हादसों से सबक सीख रहे हैं और न ही पुलिस कार्रवाई का कोई डर रह गया है। पुलिस के सामने ही एक बाइक पर सवार तीन या इससे भी अधिक सवारियां नजर आती है। पुलिस और परिवहन विभाग की कार्रवाई भी आधी-अधूरी और बेअसर नजर आती है। एआरटीओ आरपी मिश्रा बताते हैं कि प्रत्येक बुधवार को सीट बेल्ट एवं हेलमेट दिवस मनाया जाता है। बगैर हेलमेट के अब तक इस अभियान में 1122 चालान किए हैं। कई बार हेलमेट भी बंटवाए, मौके से ही दुकान से खरीदवाए, लेकिन इस अभियान में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समाज को भी सहयोग करना होगा। तभी ट्रिपल राइडिंग रुकेगी और लोग हेलमेट लगाकर चलेंगे।
विज्ञापन


252 हादसे, 129 लोगों की मौत
बागपत। ट्रैफिक पुलिस के साल 2017 के आंकड़ों की बात करें तो जिले की सड़के खून से लाल हुई। सड़कों पर मरने वालों की संख्या 119 रही। जबकि 161 लोग घायल हुए । ऐसे भी कई हादसे हैं, जब परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के ही अपनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। पचास से अधिक लोग ऐसे हैं जो दिव्यांग हो गए। साल 2018 में अब तक 30 हादसे हो चुके हैं, जिनमें 10 लोगों की जान गई है।


क्या रही हादसों की वजह?
बागपत। बगैर हेलमेट दुपहिया वाहन चलाना, बगैर सीट बेल्ट कार चलाना, ओवर टेक और दुर्घटना प्रभावित क्षेत्रों में बगैर सावधानी से वाहन चलाना हादसों की बड़ी वजह रहे। हेलमेट नहीं लगाए जाने के कारण कई लोगों की जान गई। दो दिन पहले ही हेलमेट नहीं लगाने के कारण मवी कलां में छात्र की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


बेअसर अभियान, क्या करें पुलिस
बागपत। ट्रैफिक पुलिस ने जिले में जागरूकता के लिए कई अभियान चलाएं। इनमें पिछले वर्ष एक मई से तीस जुलाई तक सड़क सुरक्षा एवं अनुशासन अभियान, अक्तूबर में यातायात जागरूकता एवं अपराध अभियान और नवंबर से हेलमेट सीट बेल्ट अभियान चलाया, लेकिन अधिकतर अभियानों का असर कुछ ही दिन रहा।

बगैर हेलमेट पकड़े 7602 बाइक सवार
बागपत। साल 2017 के आंकड़ों की बात करें तो बागपत में चेकिंग के दौरान बगैर हेलमेट के सात हजार 602 दुपहिया वाहन चालक पकड़े गए थे। इसके अलावा ट्रिपल राइडिंग में करीब 55 सौ यात्री भी पकड़े गए। परिवहन विभाग की कार्रवाई अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें