फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुसार में खूनी संघर्ष,21 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा(बागपत)। दोघट क्षेत्र के पुसार गांव में शौचालय के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान धारदार हथियार चले और पथराव हुआ। इसमें 21 लोग घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

पुसार गांव में विशंबर और जगपाल में शौचालय के पानी की निकासी के पाइप को लेकर विवाद चल रहा है। विशम्बर ने बृहस्पतिवार को कार्य शुरू कर दिया। कई बार उनके बीच कहासुनी हो चुकी है। बृहस्पतिवार को दोनो पक्ष आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर धारदार हथियार चले और पथराव हुआ। इससे वहां भगदड़ मच गई। इसमें विशंबर पक्ष से विशंबर, धर्मपाल, जय कुमार, शौकेंद्र, लोकेंद्र, ओमकार, सचिन, शिवकुमार और शकुंतला, दूसरे पक्ष से जयपाल, राममेहर, गबरू, नरेंद्र, लोकेंद्र, बिजेंद्र, बेदू, कल्पना, सुदेश, ममता और साक्षी घायल हो गई। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने हस्तक्षेप कर झगड़ा शांत कराया और घायलों को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। घायल विशंबर, जयकुमार, ओमकार, राममेहर समेत कई घायल की हालत गंभीर होने के चलते रेफर किया। दोनों पक्षों ने पुलिस से एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की। दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने कहा तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें